सिलीगुडी: उत्तर बंगाल के जिला परिषदों और जीटीए को १५वें वित्त आयोग की ओर से स्वच्छ पेयजल और सैनिटेशन से जुड़े कार्यों के लिए बड़ी राशि आवंटित की गई है।
सभी परिषदों को यह राशि वित्त वर्ष २०२५–२६ के ३१ मार्च से पहले खर्च करने का निर्देश दिया गया है। समय कम होने के कारण परिषदों पर कार्यभार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
आवंटित राशि इस प्रकार है:
अलीपुरद्वार: ३ करोड़ १८ लाख
काेचबिहार: ५ करोड़ ९० लाख
दक्षिण दिनाजपुर: ३ करोड़ २६ लाख
जलपाईगुड़ी: ४ करोड़ ४१ लाख
मालदा: ८ करोड़ १७ लाख
उत्तर दिनाजपुर: ५ करोड़ ८४ लाख
जीटीए: १ करोड़ ६८ लाख
सिलीगुड़ी महकमा परिषद: १ करोड़ ४५ लाख
इन निधियों का उपयोग स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन मरम्मत, शौचालय निर्माण और सैनिटेशन परियोजनाओं में किया जाएगा।











