सिलीगुड़ी में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए पुलिस की नई पहल

804985-img-20240901-wa0030

सिलीगुड़ी: शहर के यातायात जाम से राहत देने और नागरिकों की रोजमर्रा की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कमिश्नरेट क्षेत्र में दैनिक ‘ट्रैफिक बुलेटिन’ सेवा प्रारंभ की गई है।
इस सेवा के तहत सुबह ८ बजे और शाम ४ बजे ट्रैफिक की स्थिति अपडेट की जाएगी। सुबह का बुलेटिन मुख्य रूप से कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी और कामकाजी लोगों के लिए होगा, जबकि शाम का बुलेटिन घर लौट रहे लोगों को जाम, बाजार क्षेत्र की भीड़ और मार्ग की स्थिति की जानकारी देगा।
साथ ही, आकस्मिक ट्रैफिक बढ़ना, सड़क मरम्मत, दुर्घटना, जुलूस या वीआईपी मूवमेंट जैसी घटनाओं में रियल-टाइम इमरजेंसी अपडेट भी जारी किए जाएंगे।
यह सेवा केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जल्द ही रेडियो पर भी प्रसारित होगी। नागरिकों को सिलीगुड़ी ट्रैफिक के आधिकारिक पेज को फॉलो करने और सुझाव व फीडबैक देने के लिए कहा गया है।
सिलीगुड़ी उत्तर बंगाल का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन चलते हैं। नए ट्रैफिक बुलेटिन से नागरिकों को सही समय और मार्ग चुनने में मदद मिलेगी, जिससे जाम कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement