पिंजरे में तेंदुआ

IMG-20250329-WA0200

जलपाईगुड़ी: आज सुबह फिर से नागराकाटा के काठाल धुरा चाय बागान में एक प्राथमिक विद्यालय से कुछ ही दूरी पर एक वयस्क तेंदुआ वन विभाग द्वारा रखे गए पिंजरे में कैद पाया गया। पिछले शनिवार को भी काठाल धुरा चाय बागान के सेक्शन १६ से एक वयस्क तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद पाया गया था, जिसे बाद मे गोरूमारा जंगल में छोड़ दिया गया।
आज फिर से एक और वयस्क तेंदुआ पिंजरे में फंसा है। तेंदुए के पिंजरे में फंसने की खबर मिलते ही खुनिया रेंज के वन अधिकारि मौके पर पहुंचे और तेंदुए को बचाया।
हालांकि, तेंदुए  की लगातार दहाड़ से श्रमिकों के मोहल्ले में दहशत फैल गई है। मजदूरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन लोगों ने तीन तेंदुओं को देखा। वन विभाग ने उनमें से दो को पिंजरे में बंद कर दिया है, लेकिन एक अभी भी लापता है।
चाय बागान प्रबंधक प्रदीप बिस्वास ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस चाय बागान में बाघों का भय फैल रहा है, इसलिए श्रमिक काम पर आने से डर रहे हैं। श्रमिकों के अनुसार, उन्होंने तीन तेंदुओं को देखा, जिनमें से दो पिंजरे में बंद हो गए, और एक चाय बागान के अंदर है। मैं वन विभाग से अनुरोध कर रहा हूं कि वे पिंजरा लगाए रखे, क्योकि तीसरा तेंदुआ पिंजरे के बाद ही बागान के मजदूर राहत की सांस ले सकेंगे।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement